Edited By Kamini,Updated: 06 Sep, 2023 07:21 PM

जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश और डी.एस.पी. मलोट फतेह सिंह बराड़ की हिदायत पर उपमंडल में नशा विरोधी अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
मलोट (जुनेजा): जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश और डी.एस.पी. मलोट फतेह सिंह बराड़ की हिदायत पर उपमंडल में नशा विरोधी अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इसके तहत 2 अलग-अलग मामलों में नशीली गोलियों, सीरिंज और भारी मात्रा में शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कबरवाला पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी सुखदेव सिंह ढिल्लों ने बताया कि एस.आई. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टी प्वाइंट गुरुसर योद्धा के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में देखा जिसे पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ दीशा पुत्र जरनैल सिंह निवासी गुरुसर योद्धा के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस को उक्त व्यक्ति के पास से 20 नशीली गोलियां, 10 सिरिंज और सूइयां बरामद हुईं। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना कबरवाला में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में सिटी मलोट पुलिस के मुख्य अधिकारी नवप्रीत सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. जंगीर सिंह को मुखबिर ने बताया कि विजय कुमार उर्फ लक्कू पुत्र कश्मीरी लाल निवासी वार्ड नंबर 11, कृष्णा नगर कैंप, नजदीक पार्क मलोट चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर बेचता है। अगर पुलिस छापा मारे तो उक्त व्यक्ति के घर से चंडीगढ़ की शराब बरामद हो सकती है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को 13 पेटी अंग्रेजी शराब (156 बोतल) के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ सिटी मलोट में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों में गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here