पंजाब वासियों के लिए चिंता भरी खबर, राज्य के 23 जिलों में से 13 में अब तक...

Edited By Kalash,Updated: 04 Oct, 2025 05:46 PM

13 districts of punjab danger

लोगों को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पंजाब : पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। इस साल धान की कटाई के बाद राज्य के 23 जिलों में से 13 जिलों में पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है और कुल मिलाकर लगभग 95 मामले सामने आए हैं। पराली जलाने के कारण प्रदूषण बढ़ जाता है और लोगों को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पराली जलाने के मामले सामने आने से साथ ही राज्य में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है।  

प्रशासन द्वारा पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांवों में जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि वह पराली को आग न लगाएं। वहीं किसानों का कहना है कि पराली को जमीन में मिलाने के लिए 2500 से 3000 रुपये प्रति एकड़ खर्च होते हैं। सरकार द्वारा किसानों को इसका खर्च देने का ऐलान किया जाता है पर उन्हें पैसे नहीं मिलते। इस कारण मजबूर होकर उन्हें पराली को आग लगानी पड़ती है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!