Edited By Vatika,Updated: 26 Apr, 2019 10:19 AM
फगवाड़ा के गांव दरवेश पिंड में एक मिस्त्री के सिर पर आरोपी व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर डंडे मार उसे घायल कर दिया गया। मिस्त्री जिसकी पहचान इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है, को घायलावस्था में सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया है जहां सरकारी...
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के गांव दरवेश पिंड में एक मिस्त्री के सिर पर आरोपी व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर डंडे मार उसे घायल कर दिया गया। मिस्त्री जिसकी पहचान इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है, को घायलावस्था में सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया है जहां सरकारी डाक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
भुक्तभोगी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसका आरोपी व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन रहा है। बताया जा रहा है कि उसने उसके कथित तौर पर 200 रुपए देने थे। इसको लेकर हुए विवाद के कारण आरोपी व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडे मार उसे गंभीर रूप से तब घायल कर डाला जब उसने पैसे देने में आनाकानी की। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।