पटियाला में डेंगू के इतने मरीज आए सामने, घर-घर जाकर किया सर्वे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Oct, 2021 10:30 AM

so many dengue patients came in front of patiala door to door survey

डिप्टी कमिश्नर की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को और बढ़ाने के निर्देश दिए गए.....

पटियाला (परमीत): डिप्टी कमिश्नर की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को और बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत गांव बठौणियां में सेहत विभाग की तरफ से गतिविधियां लगातार जारी हैं। जिला ऐपीडोमोलॉजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने कहा कि बीते दिन जिले में डेंगू के 4 केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 3 शहरी क्षेत्र और 1 ग्रामीण इलाको से सबंधित है।
 
जिले में कुल डेंगू के मामलों की संख्या 250 हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि डेंगू बुख़ार से बचने के लिए सावधानियां बरती जाए। सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढी ने बताया कि गांव बठौणियां में बुधवार को आशा वर्करों की तरफ से घर-घर जाकर सर्वे किया गया। परंतु कोई बुखार का कोई नया केस सामने नहीं आया। पिछले दिनों लैब में भेजे गए 20 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

उन्होंने कहा कि अब तक 327 घरों का सर्वेक्षण किया गया है और 24 स्थानों पर मच्छरों के लार्वा पाए गए हैं और उन्हें नष्ट कर दिया गया है। बुखार के मामलों वाले घरों और आस-आसपास के कुल 83 घरों में इंडोर स्प्रे करवा दी गई है, जबकि फॉगिंग के लिए म्यूनिसिपल कमेटी राजपुरा के ई. ओ. को सीनियर मेडिकल ऑफिस की तरफ से कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को डेंगू बुखार से बचने के लिए जागरूकता मुहिम भी लगातार जारी है।  

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!