Pathankot : डी.सी. दफ्तर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा,  की कलमछोड़ हड़ताल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jul, 2023 05:14 PM

pathankot d c office workers opened the front quit pen strike

पंजाब राज जिला (डी.सी.) दफ्तर कर्मचारी यूनियन जिला पठानकोट की ओर से रूपनगर के विधायक द्वारा तहसील कर्मियों से दुर्व्यवहार करने के रोष स्वरूप दो दिन कलमछोड़ हड़ताल पर जाने के बाद आज हड़ताल शुरु की।

पठानकोट (शारदा): पंजाब राज जिला (डी.सी.) दफ्तर कर्मचारी यूनियन जिला पठानकोट की ओर से रूपनगर के विधायक द्वारा तहसील कर्मियों से दुर्व्यवहार करने के रोष स्वरूप दो दिन कलमछोड़ हड़ताल पर जाने के बाद आज हड़ताल शुरु की। इस संबधी जानकारी देते हुए प्रधान जगदीप सिंह काटल व महासचिव गुरदीप सिंह सफरी ने संयुक्त रूप में बताया कि जिला रूपनगर के तहसील दफ्तर रूपनगर में हलका के मौजूदा विधायक की ओर से तहसील दफ्तर में जाकर तैनात कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करके दफ्तर के काम में रुकावट डाली गई तथा अपने अधिकारों से बाहर जाकर कर्मचारियों को फोन करके सरकारी रिकार्ड अपने दफ्तर मंगवाया गया तथा कर्मचारियों को बिना किसी सबूत के करप्शन के आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर लाईव करने से कर्मचारियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। जिसके रोष स्वरूप पंजाब राज डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन के आहवान पर डी.सी. दफ्तर पठानकोट समूह दफ्तर उप मंडल मैजिस्ट्रेट, समूह दफ्तर तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कर्मचारियों ने 25 व 26 जुलाई तक दो दिन कलमछोड़ हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल कारण आम लोगों को दफ्तरी कामों में होने वाली परेशानी की सारी जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी। इस अवसर पर यूनियन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!