Edited By Kalash,Updated: 25 Jun, 2023 05:21 PM
रविवार सुबह जहां कड़ाके की गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था वहीं दोपहर 2 बजे के बाद अचानक आधे घंटे तक हुई मूसलधार वर्षा से पूरा शहर जलमग्न हो गया
पठानकोट (शारदा): रविवार सुबह जहां कड़ाके की गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था वहीं दोपहर 2 बजे के बाद अचानक आधे घंटे तक हुई मूसलधार वर्षा से पूरा शहर जलमग्न हो गया। तेज वर्षा के दौरान काफी समय तक शहर में जनजीवन थमा रहा। सड़कों पर और आबादी वाले क्षेत्रों में जल भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर का दिल कहने जाने वाला गांधी चौक एरिया भी पूरी तरह से तालाब बन गया जिसके चलते संडे बाजार बुरी तरह से प्रभावित हुआ खासकर सब्जी मंडी व मेन बाजार को जाने वालों को भारी दिक्कतें पेश आई। बाजार की कई दुकानों के अंदर पानी घुस गया। परिणाम स्वरूप दुकानदारों ने निगम की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के शाहपुर चौक, लमीनी, काली माता मंदिर रोड, डलहौज़ी रोड, ढाकी चौंक, बजरी कंपनी, अबरोल नगर सहित सिविल अस्पताल एरिया में जाने वालों को उठानी पड़ी। वर्षा के दौरान चारों और पानी ही पानी नजर आ रहा था। कुछ ढलान वाली सडक़ों पर तो पानी का बहाव इतना तेज था कि दोपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। नालियां पानी से इस कदर भर गई कि सडक़ किनारे नाली का आभास भी नहीं हो रहा था। मूसलधार वर्षा के चलते शहर में जलभराव इतना ज्यादा हो चुका था कि कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था। इसके चलते शाहपुर चौक, टीचर कालोनी, कबीर नगर, काजीपुरा, प्रतापनगर, लमीनी, उपरली लमीनी, ग्रीन हैवन कालोनी, लमीनी जट्टां के लोग ज्यादा प्रभावित हुए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here