आकाश से बरस रही गर्मी ने उड़ाए लोगों के होश

Edited By Vaneet,Updated: 04 Jul, 2019 03:28 PM

heat from the sky is the sensation of the flyers

जुलाई महीने में भी मॉनसून के सक्रिय न होने से सूर्यदेव पूरी तरह दबंग बनकर धरती पर आग उगलती किरणें बरसा रहे हैं। चिलचिलाती धूप के साथ बनी हुई उमस व उस ...

पठानकोट(शारदा): जुलाई महीने में भी मॉनसून के सक्रिय न होने से सूर्यदेव पूरी तरह दबंग बनकर धरती पर आग उगलती किरणें बरसा रहे हैं। चिलचिलाती धूप के साथ बनी हुई उमस व उस पर गर्म लू के थपेड़ों से आम जनता का जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त होकर रह गया है।

 दोपहर के समय तो बाजारों से रोनक पूरी तरह से गायब नजर आती है, वहीं चिलचिलाती धूप व उमस का असर देर सायं तक वातावरण में बने रहने से लोग गर्मी से बुरी तरह छटपटा रहे हैं। बारिश व मॉनसून का लंबा ङ्क्षखचता इंतजार लोगों के चेहरे रुंआंसे कर रहा है। सैलानियों को पहाड़ों में गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। स्वीमिंग पूल व नहरें-दरिया आदि लोगों की भीड़ से भरे पड़े हैं।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!