नशे की ओवरडोज ने छीन ली इस शख्स की जिंदगी

Edited By Updated: 18 Jun, 2016 05:18 PM

youth succumbs to drug overdose

पंजाब में नशे के बहते छठे दरिया में जवानी लगातार बहती जा रही है और इन जवानों के परिवार आखिर में आंसू बहाने के लायक

बलाचौर: पंजाब में नशे के बहते छठे दरिया में जवानी लगातार बहती जा रही है और इन जवानों के परिवार आखिर में आंसू बहाने के लायक ही रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला गढ़शंकर का सामने आया है, जहां नशे की ओवरडोज से  21 वर्षीय एक नौजवान की जान चली गई। बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया है।

 

जानकारी के अनुसार बलाचौर के गांव मल्लेवाल का रहने वाला मृतक मनजिन्दर 10वीं पास था और तकरीबन नशा छोड़ चुका था। मनजिन्दर इस समय लुधियाना में मकैनिक के तौर पर काम करता था। गुरुवार सुबह मनजिन्दर ने लुधियाना जाने के लिए अपने पिता ओम नारायण  से 500 रुपए मांगे लेकिन लुधियाना की जगह वह अपने 2 दोस्तों के साथ चला गया और दोबारा नशा करने लग पड़ा।

 

नशे की ओवरडोज़ के कारण मनजिन्दर की सेहत खराब होने लगी तो उसके दोस्त उसे गढ़शंकर के खेतों में छोड़कर फरार हो गए। परिवार वाले मनजिन्दर की खोज कर रहे थे कि शुक्रवार को उन्हें मनजिन्दर की लाश मिली, जिसके बाद दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। एस.एच. ओ. बलजीत सिंह का कहना है कि मृतक की मौत नशे की ओवरडोज़ के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस ने मनजिन्दर के 2 दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!