कार की चपेट में आने से महिला की मौत

Edited By swetha,Updated: 22 Feb, 2020 04:10 PM

woman died in accident

धार्मिक स्थान से माथा टेककर वापस आ रही महिला के एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई।

नवांशहर(त्रिपाठी): धार्मिक स्थान से माथा टेककर वापस आ रही महिला के एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम गांव नाई मजारा निवासी महिला जसविन्द्र कौर गोगा (47) पत्नी शिंदा राम एक धार्मिक स्थान पर माथा टेककर बस से वापस गांव आई थी। बस से उतरने के बाद जब वह नैशनल हाईवे के दूसरी ओर स्थित अपने घर जाने के लिए सड़क क्रास कर रही थी तो बलाचौर की ओर से आ रही एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक ने गंभीर रूप से घायल महिला को अपनी कार में डाल कर नवांशहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां उसकी देर रात मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!