कैलिफोर्निया से पकड़ा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़, मूसेवाला को मारने की रची थी साजिश

Edited By Pardeep,Updated: 02 Dec, 2022 08:50 AM

sidhu musewala murder case goldie brar arrested from california

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अरेस्ट कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की खुफिया एजेंसियों ने उसे कैलिफोर्निया से पकड़ा

नेशनल डेस्कः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की खुफिया एजेंसियों ने उसे कैलिफोर्निया से पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों को इंटरनेशनल सोर्स से जानकारी मिली थी कि इंटरनेशनल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में 20 नवंबर या उससे पहले हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि की कैलिफोर्निया की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। 

दूसरी ओर, खुफिया विभाग रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और पंजाब इंटेलिजेंस को इस तरह के इनपुट्स जरूर मिले है कि कैलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी हलचल हुई है और उसे वहां पर लोकेट कर पकड़ा गया है।

गोल्डी बराड़ ने कैलिफोर्निया के शहर सैक्रामेंटो, फ्रीजो (FRIZOW), और साल्ट लेक को अपना सेफ हाउस बनाया हुआ था। फिलहाल गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया के फ्रेंस्को सिटी में रह रहा था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!