सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को पीएसईबी ने दिया दौबारा मौका

Edited By Vicky Sharma,Updated: 05 Dec, 2020 07:30 PM

pseb gives candidates a chance to take the supplementary exam

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा अक्तूबर 2020 में करवाई गई 10वीं और 12वीं कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के दौरान प्रशास्निक कारणों के चलते परीक्षा देने से वंचित रह गए परीक्षार्थिओं की दोबारा परीक्षा मंगलवार से करवाई जाएगी।

लुधियाना (विक्की) : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा अक्तूबर 2020 में करवाई गई 10वीं और 12वीं कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के दौरान प्रशास्निक कारणों के चलते परीक्षा देने से वंचित रह गए परीक्षार्थिओं की दोबारा परीक्षा मंगलवार से करवाई जाएगी।

शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षाओं की फिर परीक्षा 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक करवाई जाएगी। फिर परीक्षा के सम्बन्ध में डेट -शीट के साथ-साथ परीक्षार्थिओं के ऐडमिट कार्ड पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वैब्ब -साइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 11 बजे के उपरान्त दोपहर 2:15 बजे तक होंगी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा परीक्षार्थिओं को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुँचने और परीक्षार्थिओं सहित सुपरवाइज़री स्टाफ को कोविड -19 के सम्बन्ध में दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। दोबारा परीक्षा के सम्बन्ध में संपूर्ण जानकारी शिक्षा बोर्ड की वेब -साइट पर उपलब्ध है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!