Edited By Kamini,Updated: 15 Oct, 2023 07:38 PM
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर सिंह गिल का आज रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्हेंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
पंजाब डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर सिंह गिल का आज रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्हेंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मनोहर सिंह गिल देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर रह चुके हैं। वह 2004-16 तक पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं। मनमोहन सरकार के समय में वह खेल मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म पंजाब के तरनतारन जिले के अलादीन पुर गांव में हुआ था।
यह जानकारी देते हुए परिवार के करीबी पूर्व चेयरमैन सुबेग सिंह धुन ने बताया कि यह अलादीनपुर गांव और तरनतारन जिले के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण खबर है क्योंकि उन्होंने खेल मंत्री रहते हुए तरनतारन जिले के लिए काफी प्रयास किए थे। उनका अंतिम संस्कार कल दिल्ली में होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here