पंजाब के सी.एम. अमरेंद्र सिंह के दामाद पर कसा शिकंजा,लुकआऊट नोटिस के बाद सी.बी.आई. पहुंची शूगर मिल

Edited By Sonia Goswami,Updated: 30 Mar, 2018 09:25 AM

cbi issues lookout notice against amarinder singh s son in law

सी.बी.आई. ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के दामाद गुरपाल सिंह पर शिकंजा कड़ा कर दिया है।

नई दिल्ली  (ब्यूरो): सी.बी.आई. ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के दामाद गुरपाल सिंह पर शिकंजा कड़ा कर दिया है। सी.बी.आई. की टीम वीरवार को सिंभावली के सिम्भौली शूगर मिल्स आफिस पहुंची और 2 अधिकारियों से पूछताछ की। 
हालांकि इससे पहले सी.बी.आई. ने बीते बुधवार को ही गुरपाल सिंह के खिलाफ लुकआऊट नोटिस जारी किया था। गुरपाल सिंह के अलावा सिम्भौली शूगर्स लिमिटेड के सी.ई.ओ. जी.एस.सी. राव, मुख्य वित्तीय अधिकारी संजय थापर और कार्यकारी निदेशक गुरसिमरन कौर के खिलाफ लुकआऊट नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस सिम्भौली शूगर्स लिमिटेड द्वारा 109.08 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच में जारी किया गया है। 

 


बता दें कि गुरपाल सिंह और मिल के अधिकारियों ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओ.बी.सी.) के साथ धोखाधड़ी की जिसमें सी.बी.आई. ने एफ.आई.आर. दर्ज की थी। आरोप था कि इन लोगों ने गन्ना किसानों के वित्तपोषण के बहाने ऋण सुविधाएं ली थीं लेकिन उन्हें धन नहीं दिया। सी.बी.आई. के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2015 में कथित बैंक ऋण घोटाले के संबंध में चीनी मिल और उसके अध्यक्ष गुरमीत सिंह मान, मिल के तत्कालीन उप प्रबंध निदेशक गुरपाल सिंह (अब निदेशक) और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद सी.बी.आई. ने दिल्ली, हापुड़ और नोएडा में निदेशक के आवास सहित कंपनियों के अधिकारियों के घरों व कार्यालयों पर छापेमारी कर कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए थे। इसी मामले में 1 मार्च को सभी लोगों से पूछताछ भी की गई थी जिनमें गुरपाल सिंह भी शामिल थे। उसके बाद से सभी गायब हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!