आवारा पशु ने ली एक और युवक की जान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Feb, 2020 01:40 PM

stray animal killed young man

सड़कों पर घूमते आवारा पशु लोगों के लिए खतरा बन गए हैं और सरकार लोगों से काओ सैस लेने के बावजूद भी इनकी संभाल नहीं कर रही

मोगा(विपन): सड़कों पर घूमते आवारा पशु लोगों के लिए खतरा बन गए हैं और सरकार लोगों से काओ सैस लेने के बावजूद भी इनकी संभाल नहीं कर रही, जिससे रोज कई हादसे घट रहे हैं। ताजा मामला आज सुबह स्थानीय पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक माछीवाड़ा का सामने आया है, जिसमें आवारा पशु ने एक फोटोग्राफर गुरमेल राम की जान ले ली।

इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के भाई परमजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि गुरमेल राम फोटोग्राफरी का काम घर में ही करता था और आज सुबह वह अपने घर से निकला तो वहां घूमते आवारा सांड ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे माछीवाड़ा सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार मोहन लाल ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!