50 ग्राम हैरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Mar, 2020 02:18 PM

smuggler arrested with 50 grams of heroin

नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ धर्मकोट की पुलिस ने 50 ग्राम हैरोइन समेत एक तस्कर को काबू किया है।

मोगा(आजाद): नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ धर्मकोट की पुलिस ने 50 ग्राम हैरोइन समेत एक तस्कर को काबू किया है। 

इस संबंधी एस.पी. आई. हरिंद्र पाल सिंह परमार ने बताया कि जब सी.आई.ए. स्टाफ धर्मकोट के प्रभारी इंस्पैक्टर किक्कर सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे तो उन्हें जानकारी मिली कि बगीचा सिंह निवासी नागर वाले झूले (ममदोट) फिरोजपुर के पाकिस्तान के तस्करों से संबंध है और वह उनके साथ इंटरनैट पर बातचीत करके भारी मात्रा में हैरोइन मंगवाकर सप्लाई करता है। वह पहले भी मोगा, जालंधर व फिरोजपुर इलाके में हैरोइन की तस्करी करता है। आज भी वह भारी मात्रा में हैरोइन लेकर शाहकोट की तरफ जा रहा है।

उन्होंने इलाके में नाकाबंदी दौरान बगीचा सिंह को काबू करके जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम हैरोइन जिसकी बाजार में कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है, के अलावा 450 रुपए भारतीय करंसी बरामद की। वहीं इंस्पैक्टर किक्कर सिंह के अनुसार कथित तस्कर को पहले भी 2019 में शाहकोट पुलिस द्वारा एक किलो हैरोइन के मामले में नामजद किया गया था। कथित आरोपी तस्कर के खिलाफ थाना धर्मकोट में मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद आज अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने कथित तस्कर को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!