हैरोइन तथा नशीला पाऊडर बरामद, महिला सहित 2 काबू

Edited By Mohit,Updated: 19 Aug, 2019 03:16 PM

moga hindi news

नशीले पदार्थो का धंधा करने वालों के चलाई मुहिंम के तहत हैरोइन तथा नशीले पाऊडर बरामद करके महिला साहित 2 व्यक्तियों को काबू किया।

मोगा (आजाद): नशीले पदार्थो का धंधा करने वालों के चलाई मुहिंम के तहत हैरोइन तथा नशीले पाऊडर बरामद करके महिला साहित 2 व्यक्तियों को काबू किया। जानकारी देते हुए सी.आई.ए. मोगा केप्रभारी इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार चमकौर सिंह पुलिस पार्टी साहित इलाके में गश्त करते हुए गांव भिंडर कलां के पास जा रहे थे तो उन्हें जानकारी मिली कि पलविंदर सिंह उर्फ पिंदू हैरोइन का धंधा करता है और आज भी किसी जगह बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। जिस पर उन्होंने बताई गई जगह पर छापामारी करके उसे जा दबोचा और उसकी तलाशी लेने पर 15 ग्रांम हैरोइन बरामद की गई।

कथित आरोपी के खिलाफ थाना धर्मकोट में एन.डी.पी.एसएक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह थाना सिटी साऊथ मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित पुली वाला महोल्ला के पास जा रहे थो गुप्त सूत्रों के आधार पर रानी निवासी पुली वाला महोल्ला को काबू करके 100 ग्रांम नशीला पाऊडर बरामद किया। कथित आरोपी महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसे पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!