तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Edited By Mohit,Updated: 18 Jan, 2020 06:22 PM

elderly death in road accident

घनी धुंध में शनिवार की सुबह कोटकपूरा रोड पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

मोगा (गोपी): घनी धुंध में शनिवार की सुबह कोटकपूरा रोड पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 2 लोग बाल-बाल बच गए। मृत व्यक्ति के शव को सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है।

मिली जानकारी अनुसार कस्बा बाघापुराना के गुरुसर माड़ी निवासी नानक सिंह ने बताया कि भगवान सिंह की बेटी जो भिंडरकलां में विवाहित थी, 5 महीने पहले ससुराल वालों से विवाद के चलते मायके आकर रहने लगी थी। उसका पिता सुच्चा सिंह 60 साल गांव के पंचायत मैंबर होने के चलते शनिवार की सुबह भगवान सिंह के साथ उनकी बेटी के ससुराल वालों से बात करने के लिए गए थे, लेकिन घनी धुंध के चलते कोटकपूरा रोड पर अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी।

हादसे में उसके पिता की मौत हो गई, जबकि चालक भगवान सिंह व प्रीतम सिंह निवासी कालेके बाल-बाल बच गए। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचा दिया है। सिटी साऊथ पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!