Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Sep, 2023 11:07 PM
सरकारी दफ्तरों में पूरा समय स्टाफ की हाजिरी को यकीनी बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने आज लंच समय के बाद विभिन्न सरकारी दफ्तरों की चैकिंग की। इस दौरान सारे दफ्तरों में स्टाफ हाजिर पाया गया।
मोगा (गोपी/कशिश) : सरकारी दफ्तरों में पूरा समय स्टाफ की हाजिरी को यकीनी बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने आज लंच समय के बाद विभिन्न सरकारी दफ्तरों की चैकिंग की। इस दौरान सारे दफ्तरों में स्टाफ हाजिर पाया गया।
इस मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायतें जारी करते डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आम तौर पर देखा गया कि शुक्रवार को या किसी छुट्टी वाले दिन से पहले स्टाफ समय से पहले छुट्टी कर जाते हैं, जिससे दफ्तरी काम तो प्रभावित होता ही है, बल्कि सरकारी दफ्तरों में अपने काम को करवाने के लिए आने वाले आम लोग भी परेशान होते हैं। इससे प्रशासन व सरकार की छवि खराब होती है। डिप्टी कमिश्नर ने समूह विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत की कि वह पूरे दफ्तरी समय दौरान दफ्तरों में रहना यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि ऐसी चैकिंग आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समय से पहले छुट्टी करने वालों को चेतावनी दी कि अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी ऐसा करता ध्यान में आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।