डिपो होल्डरों ने सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

Edited By Updated: 30 Jun, 2016 01:34 AM

depot holders outburst against the government removed

दाना मंडी में राशन डिपो होल्डर एसोसिएशन ने अपनी काफी समय से लटकती मांगों संबंधी प्रदेश स्तरीय...

मोगा/बधनी कलां(ग्रोवर): दाना मंडी में राशन डिपो होल्डर एसोसिएशन ने अपनी काफी समय से लटकती मांगों संबंधी प्रदेश स्तरीय विशाल रोष रैली कर जहां सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर भड़ास निकाली, वहीं भविष्य में पंजाब के सभी जिलों में रोष रैलियां करने की घोषणा की।

 
 इस रोष रैली में पूर्व डी.एफ. एस.ओ. व हलका निहाल सिंह वाला के सीनियर कांग्रेसी नेता स्वर्ण सिंह आदिवाल ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ङ्क्षछदा, सरप्रस्त जनक राज पटियाला, महासचिव रंजीत सिंह खोसा, सरपंच गुरसेवक सिंह मीनियां, जसवंत सिंह रनियां आदि ने आरोप लगाया कि सरकार डिपो होल्डरों की मांगें मानने में देरी कर रही है जिसके कारण जत्थेबंदी को अब संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। 
 
उन्होंने कहा कि वे 2007 से सरकारी आटा-दाल स्कीम के तहत राशन लोगों को पारदर्शी ढंग से वितरित करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक डिपो होल्डरों को 25 रुपए प्रति किं्वटल कमीशन के हिसाब से पैसे की अदायगी नहीं की गई है। उन्होंने डिपो होल्डरों की समस्या को पहले से गंभीरता से उठा रहे कांग्रेसी नेता स्वर्ण सिंह आदिवाल का रोष रैली में पहुंचने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान द्वारा स्वर्ण सिंह को निहाल सिंह वाला से पार्टी की सेवा करने का मौका दिया गया तो समूह डिपो होल्डर पार्टीबाजी से ऊपर उठ कर उनकी सहायता करेंगे। 
 
कांग्रेस नेता स्वर्ण सिंह आदिवाल ने समूह डिपो होल्डरों को विश्वास दिलाया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के तुरंत बाद डिपो होल्डरों की समूची मांगें मानी जाएंगी। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डरों की मांगों को कांग्रेस पार्टी के चुनाव मनोरथ पत्र में शामिल करने के लिए जल्द ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह से मुलाकात की जाएगी। 
 
इस मौके पर संदीप कुमार, जसवंत सिंह पप्पी, रवि शर्मा, सुरजीत सिंह मीता, जसवीर सिंह रनियां, सुखदेव सिंह, जुगराज सिंह राऊंके, गुरप्रीत सिंह कुस्सा, केवल कृष्ण, बिट्टू ग्रोवर, निर्मल सिंह कालड़ा, बलप्रताप डाला, चरणजीत सिंह चोटियां, सरपंच गुरमेज सिंह फिरोजवाल, बूटा सिंह कोट ईसे खां, दिलबाग सिंह निधावाला, सिमरनजीत सिंह फतेहगढ़ व अंग्रेज सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!