मैडीकल स्टोर से 10 लाख की दवाइयां चोरी करके बेचने वालों के विरुद्ध केस दर्ज

Edited By swetha,Updated: 20 Jan, 2020 10:29 AM

a case has been registered against those who had stolen medicines

मोगा के एक मैडीकल स्टोर पर काम करते एक नौजवान द्वारा दुकान से दवाइयां चोरी करके अपने साथी की सहायता से इसको आगे बेचने का मामला सामने आया है।

मोगा(गोपी): मोगा के एक मैडीकल स्टोर पर काम करते एक नौजवान द्वारा दुकान से दवाइयां चोरी करके अपने साथी की सहायता से इसको आगे बेचने का मामला सामने आया है। इस पर कार्रवाई करते थाना सिटी साऊथ की पुलिस ने 2 व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह के अनुसार प्रताप रोड मोगा के जिंदल मैडीकल स्टोर के मालिक ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि कुछ समय पहले दुकान पर सुनील कुमार कार्य करता था। वह कोहेनूर कुमार के साथ मिलकर दवाइयों को गैर-कानूनी ढंग से आगे बेचता था। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले की बारीकी से की जांच उपरांत सुनील कुमार व कोहेनूर कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। दुकानदार ने पुलिस के पास लगाए आरोपों में कहा कि उसका 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है लेकिन फिर भी पुलिस द्वारा सारे दस्तावेज मंगवा कर जांच की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!