अन्धे कत्ल की गुथी सुलझाई, पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते किया था कत्ल

Edited By Vaneet,Updated: 14 Aug, 2019 08:01 PM

murder police

थाना मेहरबान की पुलिस ने सात दिन पहले हुई कत्ल की गुथी को सुलझाते हुए कत्ल करने वाले मुख्य ..

लुधियाना(अनिल गादडा): थाना मेहरबान की पुलिस ने सात दिन पहले हुई कत्ल की गुथी को सुलझाते हुए कत्ल करने वाले मुख्य आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। जिस संबंधी ए.डी.सी.पी 4 अजिन्दर सिंह, ए.सी.पी दविन्द्र कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अगस्त को मेहरबान के इलाके गांव कक्का-ख्वाजके रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक का कत्ल करके शव यहां फैंका गया है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल कर शव खुर्द-बुर्द करने के आरोप मेें मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच करने के बाद 10 अगस्त को थाना मेहरबान में कुछ लोग पहले जिन्होंने मृतक के शव की तस्वीर देख कर उसकी पहचान मनोज कुमार 32 पुत्र नवल किशोर वासी पानापुर बिहार के रूप में की। मृतक के भाई मनीश कुमार नरेश कुमार व चचेरे भाई सुरेश ने पुलिस को बताया कि उनका भाई मृतक मनोज कुमार बिहार टैक्सी ड्राईवर था। 

यहां लुधियाना में अजय राए पुत्र राम सिंह वासी मुजफरपुर बिहार हाल वासी न्यू सटार सिटी कलोनी टिब्बा रोड में अपनी पत्नी राम कुमारी देवी के साथ रहता था। मृतक के अजय राए की पत्नी के साथ कई सालों से अवैध संबंध थे। जिसके कारण मनोज लुधियाना आता रहता था। ए.सी.पी दविन्द्र चौधरी ने बताया कि इसी रंजिश के चलते 5 अगस्त को जब मनोज यहां आया हुआ था तो उसी दिन अजय राए ने अपने चार अन्य साथियों को साथ लेकर पहले मनोज को एक छोटे टैम्पू में जबरदस्ती बिठाया और बाद में छोटे हाथी टैम्पू में ही उसकी एक टांग तोड़ दी और उसका गला दबा कर उसका कत्ल कर दिया। 

पहचान छुपाने के लिए मृतक के मुंह पर कई वार किए गए मौत होने बाद वहां पर सड़क किनारे शव फैंक कर फरार हो गए। पुलिस ने कारवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय राए ठेकेदार, मिस्त्री अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सतियम वासी सुभाष नगर, सुरेश राए पुत्र जै मंगल राए व ड्राइवर झूम लाल अभी तक फरार है। पुलिस ने हत्या के समय जो टैम्पू छोटा हाथी, एक मोटरसाइकिल व हत्या के समय लोहे की राड़, सरिया बरामद कर लिया है जबकि फरार हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बना कर छापामारी के लिए भेजी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!