Edited By swetha,Updated: 13 Dec, 2019 09:33 AM
सी.आर.पी.एफ. जवानों का जेल की अलग-अलग बैरकों में सर्च अभियान जारी रहने से बैरकों में चोरी-छुपे मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले कैदी-हवालातियों में हड़कम्प मच गया है।
लुधियाना(स्याल): सी.आर.पी.एफ. जवानों का जेल की अलग-अलग बैरकों में सर्च अभियान जारी रहने से बैरकों में चोरी-छुपे मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले कैदी-हवालातियों में हड़कम्प मच गया है।
इसी शृंखला के अन्तर्गत आज डी.एस.पी. सिक्योरिटी रजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में 40 के लगभग जवानों ने बी.के.यू. की बैरकों में जेल बंदी के समय सर्च अभियान चलाया जिसके चलते एक कैदी जसविन्द्र सिंह के सामान की तलाशी लेने पर एक व 3 लावारिस मोबाइल बरामद किए गए हैं। मामले पुलिस को भेज दिए गए हैं। जेल के सुपरिंटैंडैंट राजीव कुमार अरोड़ा ने बताया कि जेल में मोबाइल इस्तेमाल करने वाले किसी भी बंदी पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। अगर इसमें किसी की संलिप्तता उजागर होती है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।