Edited By Kalash,Updated: 01 Mar, 2025 01:16 PM

युवती की अश्लील फोटो और वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने के आरोप में थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर वेस्ट दिल्ली के रहने वाले राजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लुधियाना (राज): युवती की अश्लील फोटो और वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने के आरोप में थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर वेस्ट दिल्ली के रहने वाले राजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह आरोपी रजिंदर के साथ 2023 में पुर्तगाल गई थी। इसके बाद वह वापिस आ गई थी लेकिन आरोपी उसे बार-बार गंदे मैसेज भेज कर तंग परेशान कर रहा था। उसने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेज कर उसकी बदनामी की और उसे धमकाने लगा। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here