Edited By Vatika,Updated: 08 Jul, 2024 02:35 PM
एक्टिवा पर साथी सहित नशे की सप्लाई देने जा रही एक महिला को थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है
लुधियाना (ऋषि): एक्टिवा पर साथी सहित नशे की सप्लाई देने जा रही एक महिला को थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों के पास से 50 ग्राम हैरोइन बरामद कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी दविंदर सिंह के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान अवी और नंदनी निवासी डा. अंबेदकर नगर के रुप में हुई है। पुलिस ने उन्हें सूचना के आधार पर टी-प्वाइंट,श्मशानघाट रोड़ से गिरफ्तार किया है।