Edited By Vatika,Updated: 20 May, 2019 02:11 PM
पुलिस स्टेशन मॉडल टाऊन के अधीन पड़ते अम्बेदकर नगर के रहने वाले एक बेटे ने बाप पर छुरी से हमला कर उसे घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कथित आरोपी राम लाल मीट की एक दुकान चलाता है।
लुधियाना(सलूजा): पुलिस स्टेशन मॉडल टाऊन के अधीन पड़ते अम्बेदकर नगर के रहने वाले एक बेटे ने बाप पर छुरी से हमला कर उसे घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कथित आरोपी राम लाल मीट की एक दुकान चलाता है।
उक्तकी पत्नी इससे परेशान होकर पहले ही छोड़कर अपने घर जा चुकी है। आज जब वह दुकान से घर आया तों इसने घर का गेट खटखटाया, उस समय घर में आरोपी राम लाल की भाभी थी। वह कुछ कार्य कर रही थी तो उसको गेट खोलने में कुछ समय लग गया। जब उसने गेट खोला तो आरोपी ने उसको धक्का मार कर नीचे गिरा दिया और गेट देरी से खोलने की वजह से थप्पड़ भी मार दिए। इस उपरांत आरोपी राम लाल घर से वापस अपनी दुकान पर आ गया। इसी बीच आरोपी राम लाल का पिता शाम लाल घर पर पहुंचा तो पुत्रवधू ने अपनी साथ हुई बदसलूकी के बारे में अपने ससुर को बताया।
यह बात सुनकर पिता उक्त आरोपी की दुकान पर पहुंच गया और बेटे को जब समझाते हुए यह कह दिया कि सुधर जाओ नहीं तो घर से निकाल दूंगा। इतनी सी बात सुनते ही आरोपी राम लाल ने अपने पिता पर मीट काटने वाली छुरी से हमला बोल दिया और पिता को घायल कर दिया। मौके पर घायल पिता को सी.एम.सी. अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया।वहीं इस मामले की जांच कर रहे थानेदार रजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकत्र्ता शाम लाल की शिकायत पर राम लाल को कथित आरोपी के तौर पर नामजद कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी हेतू लगातार छापेमारी की जा रही है।