दुकान का शटर उठाकर 14 हजार की नकदी चुराई, CCTV फुटेज में कैद हुए चोर

Edited By Vatika,Updated: 14 Oct, 2019 04:06 PM

robbery in ludhiana

गांधी नगर रविवार तड़के 3 चोरों ने किसी भी औजार का इस्तेमाल न करते हुए बाहुबलि बन शटर को उठाया और दुकान के भीतर घुस कर गल्ला तोड़कर 14 हजार की नकदी चोरी कर ली।

लुधियाना(तरुण): गांधी नगर रविवार तड़के 3 चोरों ने किसी भी औजार का इस्तेमाल न करते हुए बाहुबलि बन शटर को उठाया और दुकान के भीतर घुस कर गल्ला तोड़कर 14 हजार की नकदी चोरी कर ली।
PunjabKesari
दुकान मालिक वेद प्रकाश सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें भीतर पड़ा सामान बिखरा मिला। सार-संभाल की तो गल्ला टूटा हुआ था व गल्ले में पड़ी नकदी चोरी हो चुकी थी। पीड़ित वेद प्रकाश ने बताया कि उसकी अशोका कलैक्शन नामक दुकान है। सुबह सफाई कर्मचारी ने उसे मोबाइल पर जानकारी दी कि दुकान का शटर उठा हुआ है, जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि गल्ले में पड़ी नकदी चोरी हो गई है।



उन्होंने बताया कि शनिवार को वह बिक्री की लाखों की नकदी घर ले गए थे जिस कारण उनका बड़ा नुक्सान होने से टल गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी लेकिन कई घंटों तक पुलिस नहीं पहुंची तो वह खुद थाने गए और सी.सी.टी.वी. फुटेज पुलिस के सुपुर्द करते हुए शिकायत दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!