Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Dec, 2023 11:17 PM
पुलिस ने कार सवार को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान बरवाली खुर्द के रहने वाले मस्तान सिंह के तौर पर हुई है।
खन्ना : पुलिस ने कार सवार को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान बरवाली खुर्द के रहने वाले मस्तान सिंह के तौर पर हुई है।
एस.एच.ओ. दविंदर पाल सिंह ने बताया कि सब इंस्पैक्टर तरविंदर बेदी की अगुवाई में पुलिस पार्टी सलौदी के पास मौजूद थी तो स्विफ्ट कार में सवार मस्तान सिंह को रोका गया। तलाशी लेने पर डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई, जिस पर आरोपी पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है।