Edited By swetha,Updated: 21 Nov, 2018 10:10 AM
पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. ध्रुव दहिया के दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ पूरे जिले में चलाई नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब एक कथित आरोपी को 8 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया गया।
खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. ध्रुव दहिया के दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ पूरे जिले में चलाई नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब एक कथित आरोपी को 8 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी रौणी के इंचार्ज पवित्र सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी जब मूलापुर के पास नाकाबंदी पर मौजूद थी तो इसी दौरान रविंद्र सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव कटाहरी को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।