Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jan, 2024 11:19 PM
सिटी थाना पुलिस ने अजय कुमार निवासी नजदीक पशु मंडी खन्ना की शिकायत पर कथित आरोपियों लाली और आशु निवासी भाई सुक्खा सिंह कालोनी मंडी गोबिंदगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
खन्ना : सिटी थाना पुलिस ने अजय कुमार निवासी नजदीक पशु मंडी खन्ना की शिकायत पर कथित आरोपियों लाली और आशु निवासी भाई सुक्खा सिंह कालोनी मंडी गोबिंदगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें से लाली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिकायतकर्त्ता के अनुसार वह जनता फीड फैक्टरी से मार्कफेड की तरफ जा रहा था तो पीछे से मोटरसाइकिल नं. पी.बी.-23डब्ल्यू-7601 पर कथित आरोपी आए। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार दाह रखते हुए उसकी जेब में से मोबाइल निकाल लिया तथा फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है।