दहेज कम देने पर पति ने पत्नी को पीटा, घायल

Edited By Vatika,Updated: 22 Feb, 2020 10:52 AM

husband beat wife for giving dowry less

एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट कर उसे घायल कर देने के आरोप लगाए हैं।

खन्ना: एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट कर उसे घायल कर देने के आरोप लगाए हैं। महिला को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बलमा बेगम पत्नी सादिक अली वासी सूदेवाल निकट नाभा ने बताया कि कल सुबह वह अपने घर में काम कर रही थी तो उसका पति घर आकर बिना वजह उसे गालियां निकालते हुए कहने लगा कि वह शादी में दहेज कम लेकर आई है।

इसी बात को लेकर उसने उससे बुरी तरह मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। बलमा ने इस सारी घटना की जानकारी अपनी माता जमीला देवी वासी आजाद नगर खन्ना को दी, जिन्होंने उसे घायलावस्था में खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में जब बलमा बेगम के पति सादिक अली से बातचीत की गई तो उसने मारपीट और दहेज के लिए तंग परेशान करने के आरोपों को पूरी तरह से झूठा व निराधार बताया। उधर, घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!