Edited By Vatika,Updated: 12 Feb, 2019 10:30 AM
पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते गांव अलौड़ में बेटे ने बहू से मिलकर अपने पूर्व सैनिक पिता को बुरी तरह पीटा। घायल अवस्था में इस पूर्व सैनिक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया, जहां पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी।
खन्ना(सुनील): पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते गांव अलौड़ में बेटे ने बहू से मिलकर अपने पूर्व सैनिक पिता को बुरी तरह पीटा। घायल अवस्था में इस पूर्व सैनिक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया, जहां पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पूर्व सैनिक रब्बी सिंह (70) पुत्र संता सिंह निवासी गांव अलौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जब वह अपने घर की रसोई में कुछ लेने के लिए गया तो उसके पीछे ही उसकी पुत्रवधू भी आ गई और उसे बिना किसी बात का बुरा भला कहने लगी। इस दौरान उसका बेटा भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया लेकिन उसके बेटे ने छत पर जाते हुए ईंट के साथ उसके सिर पर वार करते हुए उसे घायल कर दिया। पड़ोसियों ने उसे उपचार के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, रब्बी सिंह के बेटे और बहू ने सभी आरोपों को झूठ तथा निराधार करार देते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की।