Edited By Kalash,Updated: 06 Feb, 2023 11:32 AM

पुलिस ने एक प्रवासी ऑटो चालक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 1 किलो अफीम बरामद की है
खन्ना : पुलिस ने एक प्रवासी ऑटो चालक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 1 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसकी पहचान विजेंद्र कुमार पुत्र नंदलाल निवासी शेखुपुर थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
इस संबंध में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान डी.एस.पी. वरियाम सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ नाकाबंदी के दौरान पुलिस पार्टी एस.एच.ओ. समराला तथा सहायक थानेदार बलदेव राज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एक ऑटो को रोकते हुए जब उसकी तलाशी ली तो चालक के पास से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। डी.एस.पी. ने आगे बताया कि आरोपी की दोस्ती एक अन्य व्यक्ति के साथ हुई जोकि बिहार से अफीम लाकर इलाके में सप्लाई करता था। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ मिलकर बिहार से अफीम लानी शुरू कर दी जोकि कल अंबाला से डिलीवरी लेकर लुधियाना जा रहा था तो नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उसे 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
डी.एस.पी. वरियाम सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करते हुए उसका रिमांड हासिल किया गया है, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि वह इलाके में किस-किस को अफीम सप्लाई करता था तथा इस सबंध में जिनके भी नाम उजागर होंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here