Edited By Vatika,Updated: 19 Mar, 2020 09:22 AM
खन्ना के पास घटित एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसे उपचार के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
खन्ना: खन्ना के पास घटित एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसे उपचार के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल राजूराम वासी अलूना तोला ने बताया कि आज वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव इसडू से अपने गांव जा रहा था तो जैसे ही वह इसडू और नखराली गांव के बीच में पहुंचा तो सड़क खराब होने के कारण उसके मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया व वह सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।