3 कार सवार तस्कर 260 ग्राम हैरोइन के साथ काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Nov, 2019 12:44 PM

3 smugglers arrested with heroin

पुलिस जिला खन्ना के अधीन आती समराला पुलिस ने 3 तस्करों को 260 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है।

खन्ना(स.ह.): पुलिस जिला खन्ना के अधीन आती समराला पुलिस ने 3 तस्करों को 260 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। कथित आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह निवासी बंडाला, अरजिंदर सिंह निवासी कंबोज मोहल्ला जीरा व गुरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। 

एस.एच.ओ. सिकंदर सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस टीम ने चौकी बरधालां के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान शक्की हालातों में कार आती दिखाई दी। जब कार सवारों को रोककर तलाशी ली गई तो कार में से तीनों से 260 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से 2 दिन का रिमांड मिल गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ कर पुलिस तस्करों का नैटवर्क खंगालने की कोशिश करेगी।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!