किसान ने गोली मारकर की खुदकुशी

Edited By swetha,Updated: 20 Mar, 2020 09:48 AM

suidice case

गांव नंगल मझ्झा में देर शाम एक किसान ने शकी हालात में अपने-आप को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फगवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

फगवाड़ा(जलोटा): गांव नंगल मझ्झा में देर शाम एक किसान ने शकी हालात में अपने-आप को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फगवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

थाना सदर के एस.एच.ओ. अमरजीत सिंह मल्ली ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों की तरफ से मिली जानकारी अनुसार जसबीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव नंगल मझ्झा फगवाड़ा खेतीबाड़ी का काम करता था। उन्होंने बताया कि देर शाम उसने अपने कमरे में जाकर लाइसैंसी रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने गोली की आवाज सुनी और उसके कमरे में गए। जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो जसबीर सिंह बैड पर गिरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सुरिन्दर चांद और एस.एच.ओ. अमरजीत सिंह मल्ली मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जसबीर सिंह ने खुदकुशी क्यों की इस बारे कुछ पता नहीं लग सका।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!