नाले के किनारे 10 पेटियां अवैध शराब बरामद

Edited By swetha,Updated: 04 Apr, 2019 11:01 AM

illegal wine recovered

सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कांजली मार्ग पर पड़ते गंदे नाले के किनारे अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं।

कपूरथला(भूषण): सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कांजली मार्ग पर पड़ते गंदे नाले के किनारे अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं। फिलहाल जहां इस संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पैक्टर बलविंदरपाल को सूचना मिली थी कि कांजली मार्ग पर बहते गंदे नाले के किनारे अवैध शराब की काफी संख्या में पेटियां पड़ी हैं। इस पर जब सी.आई.ए. टीम ने मौके पर पहुंच जांच की तो मौके से 10 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बरामद शराब कोई अज्ञात व्यक्ति यहां छोड़ गए थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!