श्री रामनवमी उत्सव कमेटी की दूसरी बैठक शिवबाड़ी मन्दिर में आयोजित

Edited By swetha,Updated: 29 Feb, 2020 11:20 AM

second meeting of shri ram navami utsav committee held in shivbari temple

श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से निकाली जा रही

जालन्धर(सोनू): श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से निकाली जा रही श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी की दूसरी बैठक शुक्रवार को सायं 6.30 बजे शिवबाड़ी मन्दिर मखदूमपुरा में आयोजित की गई।

मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे श्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने ज्योति प्रजवल्लित करके बैठक की शुरूआत की। इस मौके कर प्रभु श्री राम महिमा का गुणगान ज्योति शर्मा एंड पार्टी ने किया। बैठक में समय पर पहुंचने वाले राम भक्तों के लिए पंक्चुलिटी ड्रॉ, लक्की ड्रॉ तथा माता वैष्णो देवी यात्रा का हैलीकॉप्टर टिकट बम्पर ड्रॉ भी निकाला गया। इस अवसर पर राम भक्तों का मैडीकल चैकअप माहिर डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!