गोल्डन कालोनी में दिन-दिहाड़े महिला के कान से झपटी बाली

Edited By swetha,Updated: 21 Sep, 2019 11:58 AM

robbery case

गोल्डन कालोनी बडिंग में दिन-दिहाड़े बाइक सवार लुटेरे एक महिला के कान से सोने की बाली झपट कर फरार हो गए, जिससे साफ पता चलता है कि चोर-लुटेरे कमिश्नरेट पुलिस से बेखौफ होकर कैसे घूम रहे हैं।

जालंधर(महेश): गोल्डन कालोनी बडिंग में दिन-दिहाड़े बाइक सवार लुटेरे एक महिला के कान से सोने की बाली झपट कर फरार हो गए, जिससे साफ पता चलता है कि चोर-लुटेरे कमिश्नरेट पुलिस से बेखौफ होकर कैसे घूम रहे हैं। बडिंग के युवा नेता शिवम शर्मा से उक्त वारदात की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट की थाना छावनी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

नीतू कुमारी पत्नी राजेश कुमार ने बताया कि वह अपनी करियाने की दुकान के नजदीक ही रेहड़ी वाले से सब्जी लेकर वापस दुकान की तरफ आ रही थी कि तेज रफ्तार बाइक पर 2 युवक आए और चालक के पीछे बैठे युवक ने उसके कान से बाली झपट ली। उसने शोर भी मचाया और उसके पति राजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने लुटेरों का पीछा करते हुए उन्हें पकडऩे की कोशिश भी की, लेकिन वे तंग रास्तों से होते हुए तेज रफ्तार बाइक लेकर निकल गए। कैंट पुलिस ने क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बाइक सवार 2 लुटेरे कैद पाए गए। पुलिस का कहना है कि नाकाबंदी बढ़ा कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!