पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव! अकाली दल की NDA में वापसी पर बोले PM मोदी

Edited By Kamini,Updated: 24 Nov, 2026 04:14 PM

pm modi statement on akali dal bjp alliance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर शिरोमणि अकाली दल और BJP के बीच हुए गठबंधन पर खुशी जताते हुए बड़ा बयान दिया है।

पंजाब डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर शिरोमणि अकाली दल और BJP के बीच हुए गठबंधन पर खुशी जताते हुए बड़ा बयान दिया है। PM मोदी ने X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनेगा। अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा पाला-पोसा गया अकाली दल-BJP गठबंधन हमेशा समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि गठबंधन को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए PM मोदी ने कहा, 'पंजाब और पंजाबियों की भलाई सबसे पहले आती है! मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल NDA परिवार में वापस आ गया है और वह भी श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर।' PM मोदी ने कहा, 'हमारा एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब के लोगों को एक जन-हितैषी सरकार मिले, जो राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा पोषित अकाली दल-BJP गठबंधन हमेशा समय की कसौटी पर खरा उतरा है।' PM मोदी ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।'

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!