Edited By Urmila,Updated: 28 May, 2024 01:14 PM
पुलिस अधिकारी की पत्नी से पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को थाना दुगरी की पुलिस ने काबू किया है।
लुधियाना (राज) : पुलिस अधिकारी की पत्नी से पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को थाना दुगरी की पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपी विशाल सिंह और सागर बोहत है। आरोपियों से पर्स और वारदात में इस्तेमाल स्कूटरी बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक पखोवाल रोड़ की रहने वाली सतनाम कौर, जोकि पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह कंग की पत्नी है। वह एक्टिवा पर सवार होकर पंजाब माता नगर की तरफ जा रही थी। पीछे से एक्टिवा सवार दो युवक आए। जिन्होने उसका पर्स छीन लिया। उसके पर्स में कैश, मोबाइल और घर की चाबियां थी। इसके बाद आरोपी उसे छीन कर फरार हो गए। उसने तुरंत सूचना पुलिस को दी। जांच दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर पर्स बरामद कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here