Edited By Vatika,Updated: 28 Jul, 2023 03:21 PM

विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया है।
जालंधर (चोपड़ा, पाली): नकोदर की तहसील में विजिलेंस की अचानक रेड से हड़कंप मच गया। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा रिश्वत के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत आज इंदरपाल सिंह डी.एस.पी. विजिलेंस लुधियाना के नेतृत्व में टीम ने तहसील दफ्तर नकोदर में रेड करके रजिस्ट्री क्लर्क प्रशांत जोशी को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस टीम अनुसार रघबीर सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी गांव सहिम थाना नकोदर से इनकम सर्टिफिकेट बनाने के लिए रिजस्ट्री कलर्क प्रशांत जोशी ने रिश्वत ली थी। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर 6 हजार रुपए बरामद किए, फिलहाल गिरफ्तार कर उसे लुधियाना ले जाया जा रहा है।