Paddlers व Yankee Tunns पब में एक्साइज विभाग की रेड

Edited By Vaneet,Updated: 19 Aug, 2019 04:48 PM

paddlers yankee tunns excise department raid

जालंधर के चर्चित डिस्को Paddlers तथा Yankee Tunns पब पर आज एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी की...

जालंधर: जालंधर के चर्चित डिस्को Paddlers तथा Yankee Tunns पब पर आज एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी की। मिली जानकारी के मुताबिक एक्साइज विभाग के ईटीओ नवजोत भारती, इंस्पैक्टर गौतम, रविंद्र कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मॉडल टाऊन रोड पर स्थित Paddlers तथा Yankee Tunns पब पर छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने दोनों पबों में सारा स्टाक, स्टाक रजिस्टर और बिल बुक आदि चैक किया। बताया जाता है कि स्टाक तथा रजिस्टर, बिल की कोई एंट्री मेल नहीं खा रही थी। छापेमारी दौरान Paddlers तथा Yankee Tunns से बिना होलोग्राम के शराब की बोतलें जब्त की गई। टीम ने Paddler से बिन होलोग्राम के 12 बोलत शराब जब्त की हैं। वहीं Yankee Tunns पब पर छापेमारी जारी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!