लॉ ब्लॉसम्स स्कूल के चेयरमैन के पिता स्व. किशन चंद पंचतत्व में विलीन

Edited By Updated: 17 Sep, 2016 11:03 AM

la blossoms school

श्रीमती तारावंती एजुकेशनल ट्रस्ट के अन्तर्गत चल रहे शहर के अग्रणी स्कूल लिटिल ब्लॉसम्स व लॉ ब्लॉसम्स स्कूल के चेयरमैन संजीव मड़िया

जालंधर (चांद): श्रीमती तारावंती एजुकेशनल ट्रस्ट के अन्तर्गत चल रहे शहर के अग्रणी स्कूल लिटिल ब्लॉसम्स व लॉ ब्लॉसम्स स्कूल के चेयरमैन संजीव मड़िया के पिता स्व. किशन चंद मडिय़ा (78) का आज अंतिम संस्कार हरनामदासपुरा श्मशानघाट में किया गया। मेहनती, हंसमुख, सौम्य व दूसरों की मदद करने को सदैव तत्पर रहने वाले शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति स्व. किशन चंद मडिय़ा जिन्दादिली की एक मिसाल थे। उनकी स्वच्छ छवि औरों के लिए प्रेरणास्रोत है। 


विभन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व शिक्षा जगत से संबंधित बुद्धिजीवियों ने आज अंतिम संस्कार पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धासुमन अॢपत किए व मडिय़ा परिवार के साथ गहरी संवेदना प्रकट की। पंजाब केसरी ग्रुप की तरफ से  भी उनके आकस्मिक निधन पर परिवार के साथ शोक व्यक्त किया गया।

शोक प्रकट करने वालों में विधायक के.डी. भंडारी, विधायक मनोरंजन कालिया, राजेन्द्र बेरी, स्वामी शांतानंद जी महाराज, राजकुमार गुप्ता, दीपक भट्टी, अजय भट्टी, अमरजीत अमरी, डा. सर्वमोहन टंडन, जोध राज गुप्ता, रमेश सहगल, एडवोकेट दिनेश सरना, लायंस क्लब से जे.बी. सिंह चौधरी, मनमोहन सिंह कलसी, परमजीत सिंह चावला, राम भारद्वाज, एस.एल. कपूर, डा. डी.एस. कालड़ा, जतिन्द्र कुंदी, अश्विनी सहगल, रमनीक कालड़ा, महिन्द्र सिंह गुल्लू, पार्षद अरविन्द कौर ओबराय, कुलदीप सिंह ओबराय, नितिन कोहली, डा. पवन गुप्ता, दिनेश शर्मा, राजिन्द्रपाल सिंह, हरभजन सिंह सैनी, एम.पी. सिंह रूबी, बलराज ठाकुर, हीरा लाल,  प्रवीण अग्रवाल, जी.डी. कुंद्रा, कुलविन्द्र फुल्ल, ललतेश भसीन, राजेश चोपड़ा, अरुण कैप्टन आदि के अलावा लिटिल ब्लॉसम्स  व लॉ ब्लॉसम्स स्कूल का टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ उपस्थित था। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!