जालंधर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की जीत निश्चित : नताशा शर्मा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 May, 2024 09:19 PM

congress leader natasha sharma statement

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग प्रभारी एवं पंजाब ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रचंड जीत निश्चित है और विपक्षी उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा...

जालंधर : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग प्रभारी एवं पंजाब ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रचंड जीत निश्चित है और विपक्षी उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। नताशा शर्मा ने जालंधर चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की और महिला कांग्रेस द्वारा जालंधर लोकसभा में किए जा रहे प्रचार से उन्हें अवगत कराया और आगे की गतिविधियों के लिए उनसे विचार-विमर्श कर मार्गदर्शन लिया।

नताशा शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के दिशा-निर्देशानुसार कांग्रेस का न्याय पत्र घर-घर पहुंचाने के कार्य में पूरे समर्पण से लगी हुई है और जनता से मिल रहा प्यार बेहद उत्साहवर्धक है। जालंधर की जनता कांग्रेस को पुनः मौका देने का मन बना चुकी है और कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी की वजह से उनकी उम्मीदें बढ़ी है। 

नताशा शर्मा ने चन्नी के समर्थन में जालंधर लोकसभा क्षेत्र के करतारपुर वार्ड नंबर 7, 8,10 में कांग्रेस का प्रचार किया। इस मौके पर जालंधर देहात महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेणु सेठ एवं महिला कांग्रेस की सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया और कांग्रेस के न्याय पत्र को घर-घर जाकर लोगो में बांटा।

इस मौके पर नताशा शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के न्याय पत्र पर लोगों का भरोसा दिखाई दे रहा है, उम्मीद दिखाई दे रही है, उसे देखकर भाजपा और आम आदमी पार्टी बौखला गई है और जान-बूझकर जनता का ध्यान अन्य मुद्दों की तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर रही है।  

नताशा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का न्याय पत्र ऐतिहासिक है, जिसमें बेराजगारी से परेशान युवा, महंगाई और अपराध से त्रस्त महिलाएं, सरकारी उदासीनता से ग्रस्त किसान, आदिवीस और मजदूर हर वर्ग के लिए गारंटी दी गई है और जिस प्रकार कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में दी गई गारंटी पूरी की है, ठीक उसी तरह लोकसभा चुनाव के लिए जारी न्याय पत्र में अंकित हर एक गारंटी इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही लागू की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!