CIA स्टाफ ने 4 गैंगस्टर किए गिरफ्तार, लूटपाट की वारदातों को देते थे अंजाम

Edited By Vaneet,Updated: 23 Jun, 2020 05:33 PM

cia staff arrested 4 gangster guru nanakpura after seeing naka

देहात पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने थाना पतारा के एरिया से पिस्तौलों व अन्य हथियारों की नोक पर लूटपाट व लड़ाई-झगड़े ...

जालंधर(महेश): देहात पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने थाना पतारा के एरिया से पिस्तौलों व अन्य हथियारों की नोक पर लूटपाट व लड़ाई-झगड़े की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 गैंगस्टर गिरफ्तार करने में सफलता हासल की है। 

एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन रणजीत सिंह बदेशा के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ की की टीम द्वारा कंगणीवाल पुली पर की गई विशेष नाकाबंदी दौरान पकड़े गए उक्त गैंगस्टरों से 32 बोर व 315 बोर के 2 देसी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, 2 दातर व कार बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह जस्सा पुत्र सुखदेव राज निवासी मोहल्ला गुरू नानकपुरा नकोदर, रोहित धीर उर्फ झाडिय़ा पुत्र सतीश कुमार धीर निवासी अड्डा महितपुर रेलवे रोड थाना सिटी नकोदर, बलजिन्द्र सिंह उर्फ शामा पुत्र लखवीर सिंह निवासी काकी पिंड, रामा मंडी जालंधर व जसवीर सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी गांव गिलां थाना नकोदर जालंधर के रूप में हुई है। 

नाका देख भागे गैंगस्टर गुरु नानकपुरा से दबोचे
कंगणीवाल के पास सी.आई.ए. स्टाफ का नाका देख गैंगस्टर तेज-रफ्तार कार लेकर भाग गए थे लेकिन एस.आई. निर्मल सिंह ने अपने साथी कर्मचारियों को साथ लेकर उनकी पीछा किया और अवतार नगर, गुरू नानकपुरा के पास से उन्हें उस समय काबू कर लिया जब आगे गली तंग होने के कारण उनकी कार वहां फंस गई थी। 

नकोदर, तरनतारन, अमृतसर व लुधियाना में भी रोहित धीर पर दर्ज हैं मामले, अम्बा के कत्ल की बनाई थी योजना 
आरोपियों के खिलाफ थाना पतारा में आई.पी.सी. की धारा 392, 395, 379-बी व अस्ला एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उनको माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासल किया जा रहा है तां कि उनसे पूछताछ कर और खुलासे होने की संभावना है। आरोपी रोहित धीर के खिलाफ नकोदर, अमृतसर, तरनतारन तथा लुधियानों के थानों में भी कआई अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी नकोदर एरिया के रहने वाले अमृतपाल सिंह उर्फ अम्बा के साथ पुरानी दुश्मनी है, जिसके चलते उसने अपने 6 और साथियों समेत उसे जान से मार देने की नीयत से 4 जनवरी 2020 को हमला किया था और अम्बा गम्भीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद अम्बा के बयानों पर थाना सिटी नकोदर में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

इस केस में रोहित धीर व उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। रोहित धीर ने बताया कि उन्होंने अम्बा को दोबारा जान से मार देने की योजना बनाई थी। देहात पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने दावा किया है कि अगर इस गैंगस्टर को आज ना पकड़ा जाता तो यह किसी भी समय अम्बा की जान ले सकते थे। ऐसे में देहात पुलिस ने अम्बा का कत्ल होने से बचा लिया है। अन्य तीन आरोपियों जसबीर सिंह, बलजिन्द्र सिंह तथा जसवीर सिंह के खिलाफ भी थाना सिटी नकोदर, नई बारांदारी जालंधर तथा थाना रामा मंडी जालंधर में अपराधिक मामले दर्ज हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!