क्रिस्टीना के मित्र जसप्रीत के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Dec, 2019 08:35 AM

case filed against jaspreet

नर्स द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी करने का मामला

जालंधर(गुलशन): सैक्रेड हार्ट अस्पताल में नौकरी शुरू करने के पहले ही दिन एक नर्स द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी करने के मामले में थाना जी.आर.पी. की पुलिस ने एक युवक जसप्रीत निवासी मोती नगर के खिलाफ धारा-306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

उल्लेखनीय है कि 2 दिसम्बर की रात को मकसूदां फ्लाईओवर के पास नर्स क्रिस्टीना (23) पुत्री अशोक कुमार निवासी गांव गाखल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। थाना जी.आर.पी. की पुलिस ने इस संबंध में धारा-174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, लेकिन मृतका के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर इस घटना की जांच करने की मांग की थी।

क्रिस्टीना के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को कहा कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी बेटी क्रिस्टीना ने उन्हें बताया था कि उसकी एक जसप्रीत नाम के युवक के साथ फ्रैंडशिप है और वह उससे शादी करना चाहता है, लेकिन कुछ समय बाद दोनों की आपस में अनबन रहने लगी। अशोक ने कहा कि बेटी ने उन्हें एक-दो दिन पहले ही बताया था कि जसप्रीत ने उसे शादी का झांसा देकर बर्बाद कर दिया है। अब वह दूसरी लड़कियों के चक्कर में घूमता है, जिस कारण वह काफी परेशान है और खुदकुशी कर लेगी। इसी परेशानी के चलते उसने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। अशोक कुमार के बयान पर थाना जी.आर.पी. ने जसप्रीत के खिलाफ धारा-306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!