BMC चौक फ्लाईओवर से संबंधित फाइल गुम

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2021 10:25 PM

bmc chowk flyover file missing

बी.एम.सी. चौक फ्लाईओवर चौक में दरार आने, सड़क धंसने और स्पोर्टिंग प्लेटें खिसके आज 17 दिन बीत गए हैं मगर अभी तक इस फ्लाईओवर

जालंधर(सोमनाथ): बी.एम.सी. चौक फ्लाईओवर चौक में दरार आने, सड़क धंसने और स्पोर्टिंग प्लेटें खिसके आज 17 दिन बीत गए हैं मगर अभी तक इस फ्लाईओवर को बनाने वाली कंपनी की जांच मुकम्मल नहीं हुई है। फ्लाईओवर में दरार आने के दूसरे दिन ही कंपनी के अधिकारियों ने आकर कहा था कि नगर निगम को तीन-चार दिन में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इसके बाद इसकी रिपेयर का काम शुरू हो जाएगा मगर अभी तक न तो कोई जांच हुई है और न ही नगर निगम को कोई जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। 

इससे भी हैरानी वाली बात यह है कि जिस दिन इस फ्आईओवर में दरार आने की खबर प्रकाश में आई थी उस दिन इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालियो ने दावा किया था कि ट्रस्ट द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण करवाकर इसे नगर निगम को हैंडओवर कर दिया गया था लेकिन अब जो बात सामने आ रही है कि अभी तक निगम को वो फाईल नहीं मिल रही और अधिकारियों का भी कहना है, रब्ब जाणे, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट ने कब और किसे फ्लाईओवर हैंडओवर किया था। निगम के अधिकारी फाइल ढूंढ रहे हैं और 17 दिनों अभी तक फाइल नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ निगम अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर में आई दरार, सड़क धंसने आदि की रिपेयर निगम अपने स्तर पर करवा सकता है लेकिन कोई खामी न रह जाए इसलिए इसकी रिपेयर कंपनी से ही करवाई जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाना है दरार भरने और स्पोर्टिंग प्लेटों को सैट करने के लिए क्या टैकनीक कंपनी अपनाती है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल के समय इस फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ था और 2011 में निर्माण कंपलीट होने के बाद इस फ्लाईओवर को लोकार्पित कर दिया गया था। यह फ्लाईओवर नगर निगम को कब हैंडओवर किया गया अभी इसका पता नहीं चला है।  

निगम लिखेगा इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट को
बी.एम.सी. फ्लाईओवर को बने करीब दस वर्ष हो चले हैं। 10 वर्षों में नगर निगम में कई अधिकारी बदल चुके हैं। 9-10 वर्ष पहले फ्लाईओवर लोकार्पित करने के बाद इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट ने फ्लाईओवर को नगर निगम को हैंडओवर करते समय फाईल जरूर दी होगी और प्रति के तौर पर इसकी एक फाइल इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के पास भी होगी। नगर निगम अब इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट से फाईल लेने के लिए लिखने जा रही है। फाईल से ही फ्लाईओवर की डिजाइनिंग और मटीरियल की क्वांटिटी का पता चल सकेगा। 

वाहन चालकों को और कितने झेलनी होगी दिक्कत
फ्लाईओवर में दरार का पता चलते ही ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल कदम उठाते हुए बैरीकेड्स लगाकर फ्लाईओवर की एक साइड से वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी थी। ढाई सप्ताह से बस स्टैंड की तरफ से आने वाले सभी वाहन फ्लाईओवर के नीचे से गुजरते हैं। चौक में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लगी लाईटों के कारण काफी देर तक वाहनों को चौक में खड़े रहने पड़ता है। सिटीजन वैलफेयर क्लब मोहल्ला गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष रजिंदर शेखर, जतिन शर्मा, बसपा नेता टेक चंद बंगड़, कांग्रेसी नेता सुरिंदर चौधरी, हुसन लाल, बख्शी राम ने कहा है कि इस फ्लाईओवर की जल्द रिपेयर कर इसे यातायात के लिए खोला जाए।
 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!