Edited By Vatika,Updated: 13 Sep, 2018 10:34 AM

बाबा बकाला के गौ सेवक महापुरुष बावा पाला सिंह का नाम श्रद्धाभाव से गौ सेवा करने के लिए जाना जाता है। 30 वर्षों से गौ सेवा कर रहे बावा पाला सिंह गौ सेवा करते हुए मंगलवार 11 सितम्बर को प्रभु चरणों में विलीन हुए।
जालंधर(पुनीत): बाबा बकाला के गौ सेवक महापुरुष बावा पाला सिंह का नाम श्रद्धाभाव से गौ सेवा करने के लिए जाना जाता है। 30 वर्षों से गौ सेवा कर रहे बावा पाला सिंह गौ सेवा करते हुए मंगलवार 11 सितम्बर को प्रभु चरणों में विलीन हुए।
बाबा बकाला में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिजनों व दोस्तों के अलावा हजारों की तादाद में गौ भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पंजाब गौ सेवा कमीशन के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत ने बताया कि बावा पाला सिंह ने अपने जीवन में हजारों बेसहारा गऊओं को गऊशाला में पहुंचाया। उन्होंने 50 से अधिक गऊशालाएं बनवाईं जो उनकी कीर्ति को खुद ब खुद बयान करता है।
उन्होंने कहा कि बावा पाला सिंह अपने अंतिम समय में 7 हजार से अधिक गऊओं की सेवा कर रहे थे। उन्होंने अपने प्राण उस समय त्यागे जब वह गऊ सेवा कर रहे थे। कीमती भगत ने कहा महापुरुष बावा पाला सिंह के देहांत से गऊभक्तों को भारी सदमा लगा है क्योंकि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उनकी आत्मिक शांति हेतु गऊशालाओं मेें प्रार्थना सभा करवाई जाएगी। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में सुभाष भगत, सुरिन्द्र भगत व अन्य मौजूद रहे।