3 शादियों के बाद भी N.R.I करता रहा गंदा काम,बनाता रहा वीडियो

Edited By Updated: 03 Oct, 2015 08:28 PM

article

गीता कॉलोनी की 27 वर्षीय युवती ने एन.आर.आई. सुखदेव पर 10 वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

 जालंधरः गीता कॉलोनी की 27 वर्षीय युवती ने एन.आर.आई. सुखदेव पर 10 वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि  वह 17 वर्ष की उम्र से बस्ती दानिशमंदा के गुरु रविदास नगर में इंगलैंड रहते सुखदेव सिंह के घर किराए पर रहती थी। एन.आर.आई.  ने उसके परिवार को कहा कि उसे केयर टेकर लड़की चाहिए।  इसी के चलते उसने उसके साथ रहना शुरू कर दिया। वह उसे शादी का झांसा देकर 10 वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। सुखदेव की 3 शादियां हो चुकी हैं।

जब उसने दोनों के संबंध के बारे में परिवार को बताने के लिए कहा तो उसने उसकी बाजू पर चाकू से कई वार कर गर्म लोहे से गोदना शुरू किया। उसके शरीर पर अपने नाम का टैटू बनाकर दिया। मामले का परिवार को पता लगने के बाद अब वह धमकी दे रहा है, कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाई है, जिसको वह वायरल कर देगा। युवती ने कहा कि मामले की थाना-5 में शिकायत की है, जिसको लेकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

वहीं इस संबंध में सुखदेव ने कहा कि उसकी 3 में से दो पत्नियों के साथ उसका तलाक हो चुका है। उसके साथ सिर्फ एक पत्नी रहती है। उसको डिस्क शूगर की बीमारी होने के कारण वह इलाज के लिए इंगलैंड आते-जाते रहते हैं। उन्होंने 10 वर्ष पहले युवती को देखभाल के लिए रखा था। युवती का नाबालिग उम्र में विवाह हो चुका है, जिसका पंचायती तलाक हुआ था। युवती ने 2012 में उन पर रेप का आरोप लगाया था। तब उन्होंने उसको पांच लाख रुपए दिए थे। इसके बाद वह चली गई थी, कुछ समय बाद माफी मांग फिर से आ गई।

 वह विदेश चले गए थे। वहां से वापिस आने पर उनको पता लगा कि युवती ने उनके घर से 1 लाख 70  हजार की नकदी, 6 तोले सोना और एक मोबाइल चोरी किया है। चोरी की उन्होंने एन.आर.आई. थाने में शिकायत दी है। अब चोरी के केस से बचने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।  इस संबंधी  थाना -5 की एस.आई.बलजीत कौर ने कहा कि युवती पहले ही पांच लाख लेकर राजीनामा कर चुकी है। अब झूठे आरोप लगा रही है।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!