दोनाली बंदूक की नली साफ करते चली गोली से किसान की मौत

Edited By Mohit,Updated: 15 Jul, 2019 08:21 PM

hoshiarpur hindi news

थाना सदर के अधीन आते बस्सी किंकरा के साथ लगते गांव सथयाल में सोमवार सायं 5 बजे के करीब अपनी दोनाली बंदूक की नाली को साफ करते चली गोली लगने से 55 वर्षीय पूर्व सरपंच व नंबरदार किसान जरनैल सिंह पुत्र नंद सिंह की मौत मौके पर ही हो गई।

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना सदर के अधीन आते बस्सी किंकरा के साथ लगते गांव सथयाल में सोमवार सायं 5 बजे के करीब अपनी दोनाली बंदूक की नाली को साफ करते चली गोली लगने से 55 वर्षीय पूर्व सरपंच व नंबरदार किसान जरनैल सिंह पुत्र नंद सिंह की मौत मौके पर ही हो गई। घर में चली गोली की आबाज से घर के लोगों के साथ गांव के लोग भी मौके पर पहुंचने शुरू हो गए। इस बीच किसी ने थाना सदर पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना सदर में तैनात ए.एस.आई.सतीश कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच शव का पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवघर में शव को रखवा दिया।

गोली सीधे पेट में लगने से मौके पर हो गई मौत 
मौके से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जरनैल सिंह सथयाल पंचायत का पहले सरपंच व इस समय नंबरदार था। सोमवार शाम के समय जरनैल सिंह अपने लाईसैंसी दोनाली बंदूक की नाली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान बंदूक से अचानक गोली चल निकली जो जरनैल सिंह के पेट में जा लगी। गोली चलने की आबाज व जरनैल सिंह की चीख पुकार सुन घर के लोग मौके पर पहुंचे तबतक जरनैल सिंह की मौत हो गई थी। गांव के लोगों के अनुसार जरनैल सिंह मूलरुप से खेतीवाड़ी किया करते थे। इसी दौरान कई साल पहले अपने एक बेटे की मौत के बाद वह बेटे की मौत के गम को भूल नहीं पा रहे थे। मृतक दरनैल सिंह अपने पीछे घर में पत्नी के अलावे बेटे, बहू व पोती को रोते बिलखते छोड़ गया है।

आज होगा शव का पोस्टमार्टम
सम्पर्क करने पर इस मामले की जांच कर रहे थाना सदर में तैनात ए.एस.आई.सतीश कुमार ने बताया कि मृतक किसान जरनैल सिंह के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस इस मामले में धारा 174 के अधीन कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम आज मंगलवार सुबह होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!